Home Featured मुख्यमंत्री ने साझा किया आश्रय स्थल में ठहरे विस्थापितों का दुख-दर्द, लिया उपलब्ध सुविधाओं का जायजा।
Featured - मुख्य - August 5, 2020

मुख्यमंत्री ने साझा किया आश्रय स्थल में ठहरे विस्थापितों का दुख-दर्द, लिया उपलब्ध सुविधाओं का जायजा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से दरभंगा हवाई अड्डा पर पहुंचे। यहां से वे सड़क मार्ग से सदर प्रखंड की शीशो पश्चिमी पंचायत स्थित मखनाही गांव पहुंचे। डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने बतया कि यहां उन्होंने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में बने आश्रय स्थल में ठहरे विस्थापितों का दुख-दर्द साझा किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने यहां एक-एक चीज का बारीकी से निरीक्षण किया और विस्थापितों से बातचीत की। मुख्यमंत्री यहां भोजन, आवासन, चिकित्सा व्यवस्था व कोरोना से बचाव की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे। विस्थापितों ने कहा कि उन्हें यहां किसी भी चीज की दिक्कत नहीं है। उन्हें भोजन समेत अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री को आश्रय स्थल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले विद्यालय के हॉल में प्रवेश कर हाथ धोने की मशीन को देखा। यह मशीन बिहार सेवा समिति दरभंगा व यूनिसेफ की ओर से विस्थापितों के हाथ धोने के लिए लगवायी गयी है। इस मशीन में पैर से दबाकर हाथ धोने की व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री जब विद्यालय पर पहुंचे उस समय वहां विस्थापितों को भोजन कराया जा रहा था। सीएम ने हॉल में भोजन कर रहे बाढ़ पीड़ितों से खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। सभी ने भोजन को बेहतर बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विद्यालय के सभी आठ कमरों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां रह रहे लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से बच्चों के बीच बिस्किट का वितरण किया।
मखनाही उच्च विद्यालय से लौटते समय दिल्ली मोड़ से थोड़ा आगे अचानक मुख्यमंत्री का काफिला रुक गया। काफिला रुकते ही किसी अनहोनीे की आशंका को लेकर आसपास तैनात पुलिस कर्मियों की सांसें फूलने लगीं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने खुद सड़क किनारे एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों को देखकर गाड़ी रुकवायी। वहां मजदूर मास्क नहीं पहने थे। मुख्यमंत्री ने गाड़ी से उतरकर मजदूरों को मास्क पहनने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मजदूरों को मास्क दिया गया। तब जाकर काफिला हवाई अड्डा की ओर चला गया।

Share