
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने नवस्थापित टेली मेडिसिन सेन्टर का किया शुभारंभ।
दरभंगा: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को जिला स्कूल के परीक्षा भवन के दूसरे तल पर नवस्थापित टेली मेडिसिन सेन्टर का शुभारंभ कोविड-19 के तीन मरीजों के साथ वार्ता कर किया। कोविड-19 के होम क्वारंटाइन मरीज सत्येन्द्र एवं नीरज ने बताया कि कोरोना की जांच में वे पॉजिटिव आए हैं तथा होम क्वारंटाइन में हैं उनकी तबीयत ठीक है।
इसके बाद परीक्षा भवन के ही तीसरे तल पर नवस्थापित सौ बेड वाले डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेन्टर के दो आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन क्रमश: प्रधान सचिव एवं
प्रमंडलीय आयुक्त ने किया। उद्घाटन के बाद प्रधान सचिव ने हेल्थ सेन्टर में लगाये गए बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर का निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, सहायक समाहर्ता सुश्री प्रियंका रानी, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

