Home मुख्य पम्पिंग सेट लगाकर प्रशासन जल्द करें जलजमाव वाले वार्डो से जलनिकासी: शंकर झा।
मुख्य - August 6, 2020

पम्पिंग सेट लगाकर प्रशासन जल्द करें जलजमाव वाले वार्डो से जलनिकासी: शंकर झा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के कई वार्डो की जनता जलजमाव एवं गंदगी से महीने भर से अधिक से त्रस्त है। पर न ही नगर निगम और न ही स्थानीय विधायक को इसकी सुधि है। जलजमाव वाले मुहल्लों से अविलम्ब पम्पिंग सेटों के द्वारा जलनिकासी की व्यवस्था की जाय।
उपरोक्त बातें आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने कहीं। वे इनदिनों लगातार भ्रमण बाढ़ पीड़ितों केलिए राहत कार्य एवं कम्युनिटी किचन आदि चला रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वे शहर के जलजमाव ग्रस्त वार्ड 30, 31, 32, 38, 39, 40 आदि के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का हाल जानने पहुँचे। इस दौरान लगभग कमर भर पानी मे मुख्य सड़कों से भी वे गुजरे।
भ्रमण के दौरान श्री झा ने बताया कि शहर के कई वार्डो में जलजमाव एवं गंदगी स्थायी समस्या बन गयी है। कोरोना जैसे महामारी में जहां स्वच्छता आवश्यक है, वहीं शहर की जनता जलजमाव एवं गंदगी झेलने को विवश है। इस ओर न ही निगम प्रशासन और न ही स्थानीय विधायक का कोई ध्यान है। लोगो ने बताया कि उनतक न ही कोई सरकारी सहायता पहुँच रही और न ही निगम के लोग और न ही स्थानीय विधायक देखने तक आये हैं।
इस दौरान श्री झा ने वार्ड 32 में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन का भी दौरा किया तथा अपनी तरफ से यथासंभव सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
मुहल्लों में भ्रमण के उपरांत आप नेता शंकर झा ने शहरी सुरक्षा तटबंध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक है। परंतु तत्काल ज्यादा से ज्यादा पम्पिंग सेट लगा कर इन मुहल्लों के पानी को निकाला जाना आवश्यक है। इस ओर यदि मेयर एवं विधायक निष्क्रिय हैं तो ऐसे में आमलोगों को आगे आना होगा। यह शहर हमारा है और हमे ही आवाज उठाकर इस शहर को बचाना होगा।

Share