Home Featured शंकर झा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत के साथ किया पॉलीथिन शीट का वितरण।
Featured - मुख्य - August 7, 2020

शंकर झा ने बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत के साथ किया पॉलीथिन शीट का वितरण।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: युवा समाजसेवी सह आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने शुक्रवार को दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कंसी पंचायत के लगभग 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राहत एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया। इस दौरान कंसी के मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार चौधरी ने वितरण में श्री झा का सहयोग किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आप नेता शंकर झा ने बताया कि उनके द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कंसी पंचायत में राहत वितरण केलिए पहुँचे हैं। सरकारी सहायता के नाम पर खाना पूर्ति मात्र की जा रही है। लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाया। यहां के विधायक या सांसद आजतक इन्हें देखने नही आये। केवल चुनाव के समय वोट लेने आते हैं। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश है।
मौके पर मौजूद कंसी के मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार चौधरी ने राहत वितरण केलिए श्री झा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होने अपने स्तर से पीड़ितों को यथासंभव सरकारी मदद दिलवाया। फिर भी बहुत से लोगों को सहायता नही मिल पायी थी। श्री झा ने दो दिन पहले उनसे मुलाकात कर सहयोग की इच्छा जतायी थी। आज दो सौ पॉलीथिन एवं एक सौ सूखा राहत का वितरण इनके द्वारा जरूरतमंदों के बीच किया गया है। वास्तव में ऐसे ही समाजसेवी जनप्रतिनिधि बनने चाहिए जो मुसीबत के समय निजी स्तर पर भी जनता की मदद कर सकें।

Share