
भाजयुमो जिलाध्यक्ष द्वारा एनएच 57 पर विस्थापित परिवारों के बीच किया गया राहत वितरण।
दरभंगा: बाढ़ एवं कोरोना से कराह रहे दरभंगावासियों केलिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा जहाँ इनदिनों लोगो को तत्परता से सरकारी सहायता दिलाने में लगे हैं, वहीं निजी स्तर पर राहत वितरण कार्य भी चला रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बाढ़ के कारण विस्थापित हो एनएन 57 के किनारे बसे लोगों के बीच मास्क एवं राहत सामग्री का वितरण किया।
श्री झा ने बताया कि सेवा ही धर्म है। इसी को आधार मानकर उनके भाजयुमो की टीम लगातार पूरे जिले में राहत कार्य चला रही है। आज के राहत कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं से अवगत
भी करवाया गया तथा कोरोना से बचाव केलिए जागरूक भी किया गया। श्री झा ने कहा कि यह कार्यक्रम अनवरत पूरे जिले में चलता रहेगा।
इस दौरान संगीत साहू, घनश्याम कुमार, मुकेश महासेठ, सौरव ओझा, गजेंद्र मंडल, नितीन कुमार, जय भारद्वाज, सुमित झा आदि भी सक्रिय दिखे।

