Home Featured कोरोना एवं बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ की वर्चुअल मीटिग।
Featured - मुख्य - August 10, 2020

कोरोना एवं बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ की वर्चुअल मीटिग।

दरभंगा: कोरोना व बाढ़ को लेकर डीएम ने जिले के सांसद, विधायक व विधान पार्षद के साथ वर्चुअल मीटिग की। बैठक के शुरू में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को जिले में प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों से अवगत करते हुए बताया कि 26 हजार 951 लोगों की जांच की गई है। इसमें 1293 पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से 852 स्वस्थ हो चुके हैं। 1222 का रिजल्ट लंबित है। जिले में जांच की दर लगातार बढ़ती गई है। अप्रैल में 339, मई में 1538, जून 5772, जुलाई में 8785 व नौ अगस्त तक 10517 कोरोना की जांच कराई गई है। अभी प्रतिदिन 1500 जांच कराई जा रही है। दरभंगा जिले का संक्रमित रेट भी राज्य के औसत (पांच प्रतिशत) से नीचे (चार प्रतिशत) है। ऐसा नहीं है कि अब खतरा टल गया है। लेकिन, स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही जनता की समस्याओं से सभी जनप्रतिनिधियों ने डीएम को अवगत कराया। डीएम समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

Share