
शंकर झा होंगे दरभंगा शहरी विधानसभा से आप के उम्मीदवार, नौ सूत्री घोषणा पत्र जारी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: आम आदमी पार्टी ने दरभंगा में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा उम्मीदवार होंगे। बुधवार को आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नौ सूत्री एजेंडा मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी सुधार की जगह दरभंगा शहर की हालत बद से बद्दतर होता गया। दरभंगा में 70 साल में विधायक सांसद बदलते गए, पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की तरफ किसी ने ध्यान नही दिया। पिछले 15 साल से जो विधायक यहां हैं, उनका अपना विकास तो खुद हुआ पर शहर की सूरत बिगड़ती गयी। इसलिए नौ सूत्री एजेंडों के साथ आम आदमी पार्टी दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।
इस अवसर श्री झा ने एजेंडों का घोषणा पत्र भी जारी किया। जारी घोषणा पत्र में स्वास्थ्य सुविधा केलिए डीएमसीएच में सुधार लाना, दरभंगा को जलजमाव से मुक्ति दिलाना, शिक्षा में सुधार केलिए विद्यालयों को विकसित करना, फ्लाईओवर के द्वारा शहर को जाम से छुटकारा दिलवाना, युवाओं केलिए रोजगार का सृजन करना, सरकारी सुविधा को घर घर तक पहुँचाने की
व्यवस्था करना, महिला सुरक्षा केलिए शहर में सीसीटीवी लगवाना, दार्शनिक स्थलों का विकास करके पर्यटन को बढ़ावा देना एवं स्वच्छ तथा साफ-सुथरा शहर बनाना शामिल है।
प्रेसवार्ता के दौरान आप के जिलाध्यक्ष सब्बे नवाज एवं मीडिया प्रभारी फवाद गजाली आदि भी उपस्थित थे।

