Home Featured आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।
Featured - मुख्य - August 12, 2020

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक।

दरभंगा: आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान केंद्रों के स्थानांतरण समेत विभिन्न विषयों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागरान एसएम ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। इस दौरान मूल मतदान केंद्रों के स्थानांतरण एवं सहायक मतदान केंद्रों के अनुमोदन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिले में कुल 18 मूल मतदान केंद्रों को सहायक मतदान केंद्र भवन में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव विभिन्न विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने दिया। इसमें 78-कुशेश्वरस्थान में तीन, 79-गौड़ाबौराम में तीन, 80-बेनीपुर में दो, 81-अलीनगर में चार, 82-दरभंगा ग्रामीण में एक, 84-हायाघाट में दो, 86-केवटी में दो, 87-जाले में एक, कुल 18 मतदान केंद्र शामिल हैं। दरभंगा में 40 चलंत मतदान केंद्र हैं। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। एसडीओ बिरौल ने 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा के 10 मतदान केंद्रों के नाम में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव दिया है। राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में उप-विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, एडीएम विभूति रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल के एसडीओ व डीसीएलआर बैठक में ऑनलाइन शामिल थे। राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों में एनसीपी से शैलेंद्र मोहन झा, आरजेडी से राम नरेश यादव, जदयू से अजय कुमार चौधरी, एलजेपी से देवेंद्र कुमार झा, आरएलएसपी से राजीव कुमार कुशवाहा, बीजेपी से जीवछ साहनी, सीपीएम से अविनाश कुमार ठाकुर, कांग्रेस से मो. असलम एवं बीएसपी से सुनील मंडल उपस्थित थे।

Share