Home Featured मिथिला चित्रकला विश्वविद्यालय की स्थापना स्व0 कश्यप केलिए होगी सच्ची श्रद्धांजलि: शंकर झा।
Featured - मुख्य - August 13, 2020

मिथिला चित्रकला विश्वविद्यालय की स्थापना स्व0 कश्यप केलिए होगी सच्ची श्रद्धांजलि: शंकर झा।

दरभंगा: मिथिला चित्रकला को नये आयामों के साथ अंतरराष्ट्रीय फलक पर प्रतिस्थापित करने वाले महान चित्रकार, लेखक, गीतकार एवं गायक कृष्ण कुमार कश्यप के निधन पर आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता शंकर झा ने शोक जताया है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्री झा ने उनके निधन को मिथिला के कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि अपनी कृतियों में वे सदा जीवंत बने रहेंगे।
श्री झा ने कहा कि लीक से हट कर सोचने और मिथिला लोककला के विकास का सपना देखने वाले व्यक्तित्व के रूप में वे हमेशा स्मृतियों में बने रहेंगे। वे मिथिला के ऐसे महान विभूति थे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय फलक पर मिथिला के नाम को ऊंचाई दी।
आप प्रवक्ता श्री झा ने बताया कि उनका सपना मिथिला में चित्रकला का विश्वविद्यालय खोलने का था और वे जीवनपर्यंत इस सपने को साकार करने के लिए संघर्षरत रहे। उनके इस सपने को वे साकार करने का प्रयास जरूर करेंगे। ऐसे बेमिसाल शख्सियत जिन्होंने साठ और सत्तर के दशक में स्वयं में ख़ुद को खोजकर मिथिला चित्रकला के विकास और उसको पेशेवर बनाने में अपना संपूर्ण जीवन खपा दिया, मिथिला में चित्रकला का विश्वविद्यालय खोलने के सामूहिक प्रयास करके इसे मूर्त रूप देना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Share