
मिथिला में किये गए कार्यों केलिए युग-युगांतर तक याद रखे जाएंगे स्व0 वाजपेयी: बालेंदु झा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर दरभंगा जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहर के हसन चौक स्थित ग्रुप हेल्थ क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे युवा कार्यकर्ताओं के साथ साथ जिला व प्रदेश पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्व0 वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री को उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस असवर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने कहा कि स्व0 वाजपेयी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं केलिए प्रेरणाश्रोत हैं। मिथिला क्षेत्र केलिए उनके द्वारा प्रधानमंत्री रहते हुए जो कार्य किये गए हैं, उसके लिए मिथिला क्षेत्र के लोग उन्हें युग युगांतर तक याद रखेंगे।
श्री झा ने उनके कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि स्व0 वाजपेयी मिथिला केलिए भगवान से कम नही थे। मैथिली को अष्टम अनुसूची में स्थान दिलाना, स्वर्णिक चतुर्भुज योजना से दरभंगा को जोड़ना, दो भागों में विभक्त मिथिला को भपटियाही पुल बनाकर जोड़ना तथा मखाना अनुसंधान केंद्र की स्थापना आदि ऐतिहासिक कार्यों केलिए मिथिलावासी सदैव उन्हें याद रखेंगे।
भाजपा के जिला प्रवक्ता अधिवक्ता तनवीर हसन एवं प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ने भी स्व0 वाजपेयी के द्वारा किये गए कार्यो को विस्तार से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच रखा।
श्रद्धांजलि सभा मे सुजीत मल्लिक, ज्योतिकृष्ण झा लवली, संजीव साह, मनीष जायसवाल, लक्ष्मी नारायण साह, संजीव बलिदानी, रुद्र मंडल, मुकेश महासेठ, सौरभ ओझा, राम लखन झा, रमन यादव, सुमित झा, मो0 रशीद, मानव झा, सरफराज आलम, अमरजीत यादव आदि भी उपस्थित थे।

