
दो पक्षों में जमकर हुई झड़प और रोड़ेबाजी, डीएम ने खुद पहुँच कर लिया जायजा।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिले के केवटी थाना क्षेत्र के बरही गांव में मंगलवार को पैसे निकालने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई और जमकर रोड़ेबाजी हुई। रोड़ेबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व दर्जन भर लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सूचना मिलते ही सीटी एसपी योगेन्द्र प्रसाद, सदर एसडीओ राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, डीएसपी यातायात बिरजू पासवान, पुलिस इंस्पेक्टर वसंत कुमार झा, दंगा नियंत्रण व क्यूआरटी एवं अग्नि दस्ता के जवान सहित कई थाने की पुलिस बरही पहुंची।
बताया जाता कि एक पक्ष की एक महिला दूसरे पक्ष के यहां से सीएसपी के माध्यम से पैसा निकालने गयी। इसमें एक पक्ष ने दावा किया कि उन्हें जितनी की आवश्यकता थी उतना पैसा दे दिया गया और अधिक पैसा निकाल कर
वह खुद दूसरा पक्ष रख लिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया ।
डीएम डाॅ त्यागराजन एस एम ने बरही गांव पहुंचकर मामलों की तहकीकात की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील लोगों से की। अफवाहों से बचने व सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं देने की बात भी उन्होंने कही।

