
कोरोना जांच में बरती जा रही लापरवाही बर्दाश्त नही करेगी लोजपा: देवेंद्र झा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा ने कहा कि लोजपा कोरोना जांच में बरती जा रही लापरवाही बर्दाश्त नही करेगा। कोरोना की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के बदले आरटीपीसीआर से करवाया जाना चाहिए, ताकि सही जाँच रिपोर्ट लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोरोना जांच में लापरवाही बरती जा रही है।
ये बातें जिलाध्यक्ष श्री झा ने मंगलवार को जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहे वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर कोरोना की जाँच सही तरीके से शुरु नही की गई तो लोजपा की ओर से आंदोलन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के प्रारंभ में लोक जनशक्ति पार्टी के दरभंगा जिला प्रभारी इंजीनियर बीएन सिंह ने बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन का जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा को बनाया गया है और इनसे पार्टी को बहुत ही उम्मीद है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसे पूरा करने को लेकर वे कृतसंकल्पित हैं। पार्टी निर्देशानुसार एक महीने में पार्टी का पूर्णतः गठन कर प्रदेश कार्यालय में सूची जमा कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए लोक जनशक्ति पार्टी में अच्छे लोगों और
बुद्धजीवियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे राहत कार्य पर असंतोष जताते हुए कहा कि समुचित राहत कार्य जल्द प्रारम्भ नहीं की गई तो जिला लोजपा सड़क पर उतर चरण बद्ध आंदोलन करेगी।
मौके पर जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी रणधीर झा, दलित सेना जिलाध्यक्ष गौतम पासवान, योगी राय, अब्बास चांद, सत्येंद्र झा, धर्मेन्द्र मिश्रा, रूबी झा, राजकुमार पासवान, रमाकांत पासवान, गुलरेज अहमद, भरत झा, रमेश गुप्ता समेत जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।

