
युवा समाजसेवी वेदांत झा ने किया सूखा राहत एवं पॉलीथिन शीट का वितरण।
दरभंगा: जिले के बिरौल क्षेत्र में इनदिनों जगह जगह युवा समाजसेवी वेदांत झा द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बिरौल के कहुआ पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर एवं कहुआ में लगभग 500 बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पैकेट एवं पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि वेदांत झा सबसे बडी बजट की आधुनिक मैथिली फ़िल्म प्रेमक बसात के निर्माता रह चुके हैं। इस कोरोना काल एवं बाढ़ की विकराल स्थिति को देखकर अपने जन्मभूमि की सेवा भावना से लगातार राहत कार्य चला रहे हैं।

