
सुकन्या खाता खोलने में दरभंगा प्रदेश में अव्वल, अब बिहार पूरे देश मे बनेगा अव्वल: प्रदीप ठाकुर।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अब जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। दरभंगा सुनकन्या खाता खोलने में पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर आया है। बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर आएगा।
उपरोक्त बातें भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप ठाकुर ने कहीं। उन्होंने बुधवार को बेनीपुर के प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर उनसे सहयोग का आह्वान किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता जन्म से लेकर दस वर्ष तक की सभी बच्ची का खुले, इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। अतः जनसंपर्क के साथ साथ अब प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम हेतु इनसे सहयोग का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में बेनीपुर के हावीभौआड़ पहुँच कर पंचायत समिति सदस्य आनन्द चन्द्र झा एवं प्रखण्ड प्रमुख मनोज मिश्र से मिले। इसके उपरांत प्रखंड कार्यालय पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र को योजना के सम्बंध में अपने स्तर से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन युक्त मास्क भी इन्हें प्रदान किया गया है।
प्रखंड प्रमुख मनोज मिश्र समिति की बैठकों में प्रस्ताव रखकर सुकन्या खाता केलिए अभियान चलाने एवं निजी स्तर पर भी जनजागरूकता चलाने का वादा किया। पंचायत समिति सदस्य आनन्द चन्द्र झा ने अपने स्तर सौ बेटियों का सुकन्या खाता खुलवाने तथा प्रथम क़िस्त की राशि भी स्वयं के स्तर वहन करने की घोषणा की।
बेनीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संबंध में प्रदीप ठाकुर से बात हुई थी। आज उन्होंने मिलकर विस्तार से अभियान के सम्बंध में बताया है। बेटियों के भविष्य केलिए यह योजना अत्यंत लाभकारी है। 12 संकुलों के 187 विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा इस योजना के सम्बंध में जागरूकता केलिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी जागरूकता केलिए यथासंभव सहयोग किया जाएगा।
वहीं धरौड़ा चौक के निकट भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव साह एवं अभ्यानन्द झा से मुलाकात कर उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन युक्त मास्क भेंट किया एवं सहयोग की अपील की। इनलोगों द्वारा भी पूर्ण सहयोग का वादा किया गया।

