
बिहार की जनता नीतीश के धोखाधड़ी का जवाब इस चुनाव में देने को बेताब: कृपानाथ पाठक।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह दरभंगा ज़िला कांग्रेस के प्रभारी कृपानाथ पाठक बुधवार को दरभंगा ज़िला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर फीडबैक लिया। बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक का का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित ज़िला कांग्रेस के पदाधिकारियों व प्रखंड अध्यक्षों से संगठन की जानकारी ली। श्री पाठक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन की सरकार के लिए बहुमत दिया था लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा देकर बीजेपी के साथ सरकार बना लिया। बिहार की जनता इस धोखाधड़ी का जवाब इस चुनाव में देने को बेताब नजर आ रही है। उन्होंने कोरोना महामारी औऱ बाढ़ की विभषिका पर नीतीश कुमार को पूरी तरह से फ़ेल बताया,उन्होंने कहा कि इसबार बिहार की जनता कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कांग्रेस की मेनिफेस्टो में इसबार बिहार में बंद पड़े कल-कारखाने सहित अशोक पेपर मील व सकरी,लोहट,रैयाम आदि चीनी मीलों को फिर से चालू करने सहित बाढ़ की समस्याओं से निजात पाने के लिए नदी को नदी से जोड़ने आदि कई महत्वपूर्ण काम किया जाएगा। उन्होंने नीतीश सरकार से कोरोना व बाढ़ की समस्याओं को देखते हुए राजस्व मालगुजारी माफ़ करने की मांग की हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को उजागर करने औऱ जनता के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने किया। धन्यबाद ज्ञापन ज़िला मीडिया प्रभारी मो.असलम ने किया। कार्यक्रम में, ज़िला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंभुनाथ चौधरी पालन,पूर्व जिलाध्यक्ष जहांगीर आलम,अधिवक्ता अंबर इमाम हासमी,पूर्व मेयर अजय कुमार जालान,रामपुकार चौधरी,डां. बैद्यनाथ झा बैजू,परदेश प्रतिनिधि प.रामनारायण झा,शंकर कुमार झा,मधुकांत झा,अरुण कुमार झा,परमानंद झा,मनोज झा,कांग्रेस नेत्री रीता सिंह,प्रतिभा सिंह,रीता कुमारी मिश्रा,रतिकांत झा,दिनेश्वर राय, डां.जमाल हसन,उदित नारायण चौधरी, महादेव चौधरी, काशिकान्त झा,विवेकानंद चौधरी, राजा अंसारी,जलालुद्दीन शाहिल,दयानंद पासवान,सुरेंद्र झा,रमेश ठाकुर, दिनेश गंगनानी,जयंत झा,हसमत अली,आनंद आलोक,मो.चांद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

