Home Featured छापेमारी कर पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - August 19, 2020

छापेमारी कर पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

दरभंगा: लहेरियासराय थाने की पुलिस ने मदारपुर मोहल्ला में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने एक कोराबारी को दबोच लिया। पकड़े गए विशाल कुमार से पूछताछ की जा रही है। बरामद 185 लीटर शराब में सभी बोतलें इंपिरियम ब्लू और मैकडॉवेल की कंपनी की पाई गई है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि लालू साह के घर में शराब की खेप उतारी गई है, इसकी गुप्त सूचना मिली। इसके बाद दारोगा शैलेश कुमार, पूजा कुमारी, मौसम, प्रीति पाल ने दल-बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान विशाल कुमार को दबोच लिया गया। जबकि, मकान मालिक लालू साह ओर रहमगंज निवासी अमर साह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share