Home Featured डीएम ने दिया 34 पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ कारवाई का आदेश, 17 दुकानों की अनुज्ञप्ति होगी रद्द।
Featured - मुख्य - August 19, 2020

डीएम ने दिया 34 पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ कारवाई का आदेश, 17 दुकानों की अनुज्ञप्ति होगी रद्द।

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम के द्वारा 13 एवं 14 अगस्त को सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से पी.डी.एस (जन वितरण प्रणाली) की दुकानों के सघन जांच कराई गई थी। जांच में जिन जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध शिकायत एवं अनियमितता पाई गई, उनके अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं उनपर प्राथमिकी दर्ज कराने, स्पष्टीकरण मांगने का आदेश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को जारी किया गया है।
सदर दरभंगा के जन वितरण प्रणाली दुकानदार शत्रुघ्न कुमार यादव, रोहित पासवान, बहेड़ी के राम प्रीत सिंह, तारडीह के राम खेलावन झा, नरेश कुमार साफी, व सिंहवाड़ा उत्तरी के चंद्र देव ठाकुर, ललिता देवी, सिंहवाड़ा दक्षिणी के राजू कुमार, बहेड़ी के जय भूषण कुमार सिंह , सुमिश्रा देवी, देवनंदन चौधरी वार्ड नंबर 12, अमरीश कुमार चौधरी, वीणा मुस्लिम स्वयं सहायता समूह, दिलावरपुर व ठाकुर स्वयं सहायता समूह, ममता देवी, जाले के पुष्पेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व जुली कुमारी।
बिरौल अनुमंडल के गौराबौराम प्रखंड के श्री राम पासवान, रंजीत कुमार झा, रमेश झा, दीपू कुमारी, कसरौर बेलवाड़ा, रसियारी पश्चिमी किरतपुर के अजय कुमार व रामचंद्र यादव कुशेश्वरस्थान पूर्वी के तृप्ति कुमारी, सुरेंद्र चौपाल, बिरौल के धर्मराज मंडल, शंकर कुमार झा, इंद्र नारायण झा(भवानीपुर), लक्ष्मीकांत यादव (कोर्थु पूर्वी), राजेंद्र झा, (कोर्थु पूर्वी) एवं बच्चा झा, बेनीपुर अनुमंडल के अलीनगर प्रखंड के जूली खातून के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि 17 दुकानों को निलंबन एवं रद्द करने की कार्रवाई करने तथा शेष जन वितरण प्रणाली की दुकानों के विक्रेताओं से स्पष्टीकरण पूछने एवं कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं बहेड़ी प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी द्वारका प्रसाद शर्मा द्वारा आपूर्ति कार्यों में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के लिए उनके विरुद्ध निलंबिन की अनुशंसा की गई है।

Share