
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किया गया राहत वितरण।
दरभंगा: भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकार्या इनदिनों लगातार राहत कार्य चला रहे हैं। कई क्षेत्रों में पानी मे जाकर भी राहत वितरण करते लगातार नजर आये हैं। इसी क्रम में बुधवार को सोनकी पंचायत के जफरा गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने बताया कि सेवा कार्य को संगठन मान कोरोना एवं बाढ़ के दौरान युवा मोर्चा के युवा लगातार लोगों की सेवा में जुटे रहे हैं। इसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम आयोजित था। सेवा कार्य अनवरत जारी रहेगा।
वितरण कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के सुनील यादव, सुधानन्दन झा, विद्यासागर यादव, लाल बचन यादव, राजेश लालदेव, गोविंद मंडल आदि ने भी सहयोग किया।

