Home Featured जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी।
Featured - मुख्य - August 20, 2020

जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 77वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमिटी की ओर से गरीबों के बीच सूखा राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। वें देश के सभी जाति-धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चले औऱ न्याय दिया। आज यही वजह है कि देश में हर वर्ग उनको अपना मानता है। ज़िला कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जहांगीर आलम ने युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि राजीव गांधी के योगदान एंव उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभूनाथ चौधरी पालन ने राजीव गांधी को देश मे संचार क्रांति का जनक बताया। पं.रामनारायण झा,रामपुकार चौधरी, डां बैद्यनाथ झा बैजू,एवं मो.असलम ने कहा कि नौजवानों 18 वर्ष की आयु में वोटिंग का अधिकार देना एवं पंचायती राज व्यवस्था लागू करना राजीव गांधी की देन है। रेयाज अली खां, मनोज़ कुमार भारती, प्रो.मिथिलेश पासवान, सज्जाद अहमद खान व दिनेश गंगनानी ने कहा कि सूचना एंव कम्प्यूटर के क्षेत्र में प्रगति औऱ आज हर हाथ मे मोबाइल स्व0 राजीव गांधी की सोच का ही परिणाम है। कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश को तरक्की की राह में ले जाने वाले राजीव गांधी जी आज होते तो पूरे विश्व में भारत सबसे आगे होता। उदित नारायण चौधरी, लुतफूर रहमान, प्रभाकर चौधरी, नारायण पासवान, विशाल कुमार, नवीन कुमार झा सहित युवा कांग्रेस के रतिकांत झा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल झा आदि उपस्थित थे।

Share