
मांगो के समर्थन में एमएसयू एवं एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ द्वारा निकाला गया अधिकार मार्च।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: एमएलएसएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई, छात्रावास की व्यवस्था, खेल मैदान व छात्रों को प्रोन्नति देने आदि मंगों को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन एवं छात्र-संघ ने गुरुवार को एमएलएसएम कॉलेज से विश्वविद्यालय परिसर तक अधिकार मार्च निकाला।
मंगों के संबंध में एमएलएसएम कॉलेज अध्यक्ष व एमएसयू विवि संगठन मंत्री दिवाकर मिश्रा ने कहा कि विगत वर्षो से एमएलएसएम कॉलेज छात्र संघ सदैव छात्र हितो में मांग करती आ रही है, और विश्वविद्यालय से निराशजनक फैसला सुनने को मिलता आ रहा है। लेकिन हम इस बार छात्रो के साथ अधिकार मार्च निकाल कर विश्वविद्यालय से हम अपनी मांग रखते है, और उम्मीद करते है कि हमारी मांगो पर एक महीने के अंदर साकारात्मक पहल सुनिश्चित की जाएगी। हमारी मांग हैं कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण छात्र एवं आमजन बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं, एवं इस डर के माहौल में जीवन यापन, दैनिक कार्य, पढ़ाई-लिखाई स्थगित हो गया है। छात्र समाज में भयंकर निराश का भाव है। बाढ़ के कारण भी आम जन-जीवन एवं पठन-पाठन कार्य पूर्णतः बंद है। ऐसे विकराल समय में अगर विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक/स्नातकोत्तर की परीक्षा संचालित करने की सोचती है, यह छात्र हित हेतु अहितकारी एवं तानाशाही फैसला होगा। छात्र संघ आपसे निवेदन करता है कि छात्रों को प्रोन्नति कर इस भीषण आपदा के समय में सहभागी बने। परीक्षा की सोचकर छात्रों को मौत में मुँह में धकेलने का कार्य ना करें। अतः छात्रो को प्रोन्नति दें। ध्यान देने योग्य बात यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन व एमएसयू के सहयोग से बड़े अंतराल के बाद विश्वविद्यालय नियमित शैक्षणिक सत्र के पटरी पर वापस आया ही था, लेकिन इस महामारी काल में लगातार शैक्षणिक कार्य बंद होने से पुनः नामांकन व परीक्षा कार्य में भारी रुकावट आई है। छात्र संघ यह मांग करता है कि यथाशीघ्र विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का अविलंब नामांकन से लेकर नियमित डिग्री देने का संकल्प को लगातार बनाए रखे। नियमित शैक्षणिक सत्र होने के कारण विश्वविद्यालय की खुब सराहना हुई है। अतः नामांकण का कार्य प्रारंभ करें एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज आज ल॰ना॰मि॰वि॰ के स्तरीय कॉलेज की श्रेणी में अव्वल है। अधिकत्तर छात्रों का पसंद बनते जा रहा है। जहाँ एमएसयू के संमर्थित छात्रसंघ पदाधिकारीयों के कार्यकाल में एक बेहतर सुव्यवस्थित व शैक्षणिक माहौल वाले वि॰वि॰ बनाने का काम किया हैं ऐसे में यहाँ पीजी की पढ़ाई अब तक शुरू ना होना यहाँ के छात्रों के लिए कतई सही नहीं हैं एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज को और चर्चित करने हेतु पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की सुविधा शीघ्र आरंभ करने हेतु अति आवश्यक प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए वि॰वि॰ के अंतर्गत दरभंगा जिला में सर्वाधिक छात्र एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज मे पढ़ते है। पुर्व में विश्वविद्यालय द्वारा एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज को छात्रावास बनाने के लिये जमी़न, सिंडिकेट कि बैठक में तय कर के मुहैया कराई गयी थी। लेकिन विश्वविद्यालय के तानाशाही रवैया को लेकर आज उसी जमी़न पर डिस्टेंश एजुकेशन का भवन निर्माण हो रहा है। यह बहुत दुर्भाग्य कि बात है, की एक महाविद्यालय को आवंटित जमी़न को पुनः विश्वविद्यालय हुकुमत जताते हुऐ छीन लेती है। आपसे आग्रह है, कि अतिसिघ्र एम॰एल॰एस॰एम॰ कॉलेज के छात्रो के लिये जमी़न आवंटित कर छात्रावास बनाने का कार्य प्रारंभ करें। अतः छात्रावास कि सुविधा मुहैया करें। एक महीने के भीतर साकारात्मक पहल नही होती तो एमएसयू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी करेगा। इस बाबत प्रतिलिपि में कुलाधिपति बिहार, कुलसचिव, परिक्षा नियंत्रक छात्र कल्याण अध्यक्ष ल॰ना॰मि॰वि॰ दरभंगा का नाम ज्ञापन दिया गया है।
इस मौके एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर,प्रभारी अमन सक्सेना,जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा,कॉलेज परिषद सदस्य अभिषेक झा,संरक्षक सागर सिंह,विद्याभूषण राय,गोविन्द झा,नीरज झा, सौरभ कुमार, संदीप कुमार,आदर्श,अमन पांडे आशीष झा,मदन, शुभम,सुमित,राजकिशोर मैथिल, ब्रजेश,प्रविण झा, सचिन आदर्श,अंगद भारती,उज्जवल
मिश्रा,अनीश चौधरी,नीरज समेत कई छात्र मौजूद थे।

