
सेवाशर्त में खुद को ठगा महसूस कर रहे शिक्षकों ने प्रकट किया आक्रोश, जलाई प्रतियां।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बिहार कैबिनेट से सेवाशर्त पास होने के बाद से ही आम शिक्षक का आक्रोश भड़क उठा है। शिक्षक इस उम्मीद में थे कि चुनावी वर्ष में उन्हें सरकार से कुछ बेहतर मिलेगा। शिक्षको को पेंशन, ग्रेच्युटी, ऐच्छिक स्थान्तरण, राज्यकर्मी का दर्जा मिलने की पूरी उम्मीद थी लेकिन सरकार ने उनके इस उम्मीद पर पानी फेरते हुए उन्हें इनसे वंचित रखा। इससे शिक्षको का आक्रोश भड़क गया और वे सेवाशर्त के विरोध में सड़कों पर उतरने लगे।
उपरोक्त बातें बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव ने कहीं। उन्होंने बताया कि संघ ने राज्यव्यापी आह्वान करके सभी प्रखण्ड मुख्यालयों पर सेवाशर्त की प्रति जलाकर अपना विरोध किया। संघ के कार्यक्रम को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट और टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण
नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने अपना समर्थन प्रदान किया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष शम्भू यादव के नेतृत्व में स्थानीय नगर बीआरसी के प्रांगण में सेवाशर्त की प्रतियां जलाई गई।
मौके पर संतोष यादव, नन्द किशोर लाल देव,संतोष पासवान, चन्द्रभानु सिंह, संकलित पासवान, शोभाकांत शर्मा,पवन कुमार,वीरेंद्र कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार राय, आनंद कुमार राय,संजीत राय उपस्थित रहे।

