Home Featured देर रात बालू लदा पिकअप पानी भरे गड्ढे मे पलटा।
Featured - मुख्य - August 21, 2020

देर रात बालू लदा पिकअप पानी भरे गड्ढे मे पलटा।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: गुरुवार की देर रात करीब ग्यारह बजे एक बालू लदा पिकअप पानी भरे गड्ढे में पलट गया। जिस समय गाड़ी पलटा, चालक गाड़ी में ही मौजूद था। पर पानी के अंदर से चालक बाहर निकल गया और उसकी जान बच गयी।
मौके पर मौजूद वार्ड 46 के वार्ड पार्षद राजू पासवान ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लहेरियासराय रैक पॉइंट के सामने पूरब तरफ बाबुसाहेब कॉलोनी में एक व्यक्ति के यहां गृह निर्माण कार्य चल रहा था। उन्ही केलिए उक्त पिकअप बालू लेकर आया था। गाड़ी को आगे पीछे करने के क्रम में गाड़ी चालक सहित पानी भरे गड्ढे में पलट गया। यह संयोग मात्र ही था कि गाड़ी पानी मे पलटे रहने के वाबजूद चालक गाड़ी से निकल कर बाहर आ गया।
देर रात ही बहादुरपुर थाना को इसकी सूचना मिलते ही गश्ती टीम उक्त स्थल पर पहुंची और वहां एक चौकीदार मनीष पासवान की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी। बताया जाता है कि उक्त क्षेत्र रेलवे के अधीन आता है।
समाचार सम्प्रेषण तक गाड़ी को बाहर नही निकाला जा सका था।

Share