Home Featured जिला मोहर्रम कमेटी की बैठक में बिना जुलूस सादगी पूर्वक मोहर्रम मनाने का निर्णय।
Featured - मुख्य - August 20, 2020

जिला मोहर्रम कमेटी की बैठक में बिना जुलूस सादगी पूर्वक मोहर्रम मनाने का निर्णय।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिला मोहर्रम कमेटी की बैठक किलाघाट कार्यालय परिसर में आयोजित की गयी। बैठक में जिला मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों एवं विभिन्न अखाड़ों के अखाड़ीयो, उस्तादों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष डब्बू खान ने किया। बैठक में कमेटी के महासचिव रुस्तम कुरैशी, कोषाध्यक्ष पप्पू खान, कमेटी के सरदार पप्पू खान, लालबाबू अंसारी, अकरम कुरैशी, मोहम्मद रफी, सरवर कामल, आरसी अंसारी, मोहम्मद उमर सहित विभिन्न अखाड़ों के लोगों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि किसी तरह की जुलूस नहीं निकाली जाएगा और सादगी के साथ नियमों का पालन करते हुए मोहर्रम मनाया जायेगा। इस निर्णय का सभी अखाड़ों ने समर्थन किया और लॉक डाउन का पालन करते हुए सादगी के साथ मोहर्रम पर्व मनाने का निर्णय लिया गया।

Share