
विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा चुनाव: सुशील चौधरी।
दरभंगा: बीजेपी दरभंगा जिला पदाधिकाियों की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान के नवटोलिया स्थित आवास पर की गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा इस बार चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा, जनता मन बना चुकी है। बस आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के कार्यों को पहुंचाना है और वंचित जनता को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है। एनडीए मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और सभी शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक भी आयोजित किया जाए।
इस बैठक में प्रदेश मंत्री धर्मशिला गुप्ता, जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली, जिला उपाध्यक्ष अजय पासवान,
अशोक कुमार, जिला मंत्री प्रमोद सत्संगी, राजू तिवारी, उमेश चौधरी, मनीष जायसवाल, डॉ अमोद, तनवीर हसन आदि मौजूद थे।

