Home Featured 2015 के विधानसभा चुनाव का पांचवां साल समाप्ति पर, पर कार्य जमीन पर दिख नही रहा: ऋषि मिश्रा।
Featured - मुख्य - August 24, 2020

2015 के विधानसभा चुनाव का पांचवां साल समाप्ति पर, पर कार्य जमीन पर दिख नही रहा: ऋषि मिश्रा।

दरभंगा: पूर्व विधायक सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने सोमवार को कटका पंचायत के बाढ़ प्रभावित टोले का मुआयना कर समर्थकों से रूबरू हुए। काली मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी वर्ष में जाले विधानसभा क्षेत्र के राजनीति पर चर्चा की। श्री मिश्रा ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव का पंचम साल समाप्ति को है। पर, काम कही जमीन पर नहीं दिख रहा है। पूर्व विधायक ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। मौके पर अरुण झा, भुवन राय, अल्ताफ तमन्ना, सलाउद्दीन, मानंद कुमार सिंह, अवधेश मिश्र, मनोज यादव, चंद्र किशोर यादव व अन्य थे।

Share