
पंचोभ के बाढ़ पीड़ितों का हाल तक जानने नही आये विधायक-सांसद: देवकुमार झा।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख सह समाजसेवी देवकुमार झा ने बुधवार को हनुमान नगर के पंचोभ पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो लोगो के बीच कोरोना से बचाव केलिए मास्क एवं साबुन का वितरण किया।
श्री झा ने कहा कि वे कोरोना एवं बाढ़ के दौरान लगातार बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसे प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाक़र समाधान केलिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में आज पंचोभ पंचायत के शिवदासपुर, महनौली, फुलवरिया, हरिचन्दा, कमलपुर आदि गांवों में घूमकर लोगों से मिले और लोगों की समस्याओं को सुने। इसबार कोरोना के बाद आयी प्रलयंकारी बाढ़ से हनुमाननगर प्रखण्ड के सभी पंचायत पूरी तरह प्रभावित हुए। पंचोभ पंचायत में स्थिति ज्यादा बुरी थी। पर यहाँ के लोगो को सरकार द्वारा राहत के नाम पर केवल ठगा गया है। पशुपालकों की स्थिति दयनीय है। खेत खलिहान डूब जाने के कारण अनाज के साथ साथ पशुचारा की बड़ी समस्या उतपन्न हुई है। पर इस ओर न ही प्रशासन का ध्यान है और न ही विधायक सांसद का। लोगों को घोर निराशा के साथ साथ प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है।
श्री झा ने कहा कि उन्होने लोगों की समस्याओं से प्रखण्ड एवं अंचल प्रशासन को अवगत करवा दिया है। यदि जल्द समाधान नही हुआ तो इनकी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से भी मिलेंगे।
इस दौरान अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, संजीव कुमार मिश्र, विपिन चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, दिगम्बर मिश्र, विमल कुमार चौधरी, रणधीर मिश्र उर्फ़ पप्पू आदि उपस्थित थे।

