
तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर बाइक मिस्त्री की मौत।
दरभंगा: बिरौल में सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर सिसौनी के पास बस की चपेट में आने से सुपौल बस स्टैंड जलिया रोड निवासी स्व. मो. सत्तार अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र मो. एहसान की घटनास्थल पर मौत हो गई। एहसान डुमरी रोड स्थित हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में मिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि एहसान गाड़ी की सर्विसिग कर ट्रायल के लिए सिसौनी की ओर गया था। इसी बीच दरभंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार सरकारी बस की चपेट में वह आ गया। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने खादी ग्रामोद्योग के निकट मुख्य सड़क को जाम कर दिया। डुमरी पंचायत के मुखिया मो. इम्तेयाज ने वहां पहुंचकर लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम हटाया। वहीं, घटना स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मालूम हो कि एहसान दो वर्षों से हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में मिस्त्री का काम करता है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

