Home Featured प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया सिविल कोर्ट प्रांगण का औचक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - September 3, 2020

प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया सिविल कोर्ट प्रांगण का औचक निरीक्षण।

दरभंगा: प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय अग्रवाल ने गुरुवार को सिविल कोर्ट प्रांगण का औचक निरीक्षण किया।श्री अग्रवाल ने सभी न्यायालय प्रकोष्ठों, तथा पुरे परिसर का भौतिक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद लोगों, न्यायालय कर्मचारियों और वकीलों को कोरोना से सुरक्षा का पाठ पढाया। वहीं अपराहन 1.30 बजे के बाद भर्चूअल कोर्टट अवधि समाप्त होने के बाद सुरक्षित जीवन केलिए घर चले जाने का सलाह दिया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला जज के साथ न्यायालय प्रबंधक(कोर्ट मैनेजर) मुकेश कुमार एवं अन्य न्यायालय कर्मचारी थे।न्यायिक कार्य के प्रति समर्पित प्रभारी जज ने न्यायालय कर्मचारियों को भी अनिवार्य रुप से आवश्यक शारीरिक दूरी बरतने तथा मास्क लगाकर कार्य निष्पादित करने का सलाह दिया।वहीं कोर्ट प्रांगण में अनावश्यक भीड़ न लगे इस पर नियंत्रण का सख्त आदेश सुरक्षाकर्मियों को दिया।वहीं इस पर पैनी नजर रखने का निर्देश कोर्ट मैनेजर को दिया।प्रभारी जिला जज श्री अग्रवाल के इस औचक निरीक्षण का एक संदेश गया कि अदालत प्रांगण में न्याय अतिथियों का अनावश्यक भीड़ न्यायालय प्रांगण में नही लगे।

Share