Home Featured सेवा शर्त को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - September 3, 2020

सेवा शर्त को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध किया प्रदर्शन।

दरभंगा: जिले बिरौल प्रखंड के बीआरसी परिसर में गुरुवार को शिक्षक संघ बिहार के बैनर तले सेवाशर्त और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णचन्द्र आचार्य की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। राज्य प्रतिनिधि आशुतोष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विगत दस वर्षों से सेवाशर्त के नाम पर बिहार के लाखों शिक्षकों को बरगलाते आ रहे हैं। चुनाव के समय चाइनीज सेवाशर्त की घोषणा कर लाखों शिक्षकों और उनके परिजन के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का काम किए हैं। जब तक बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह सेवाशर्त नहीं देती है तब तक विरोध जारी रहेगा। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के साढ़े चार लाख शिक्षक उनके परिजन सहित मौजूदा सरकार को हराने का कार्य करेगी। मौके पर प्रखंड महासचिव मो. मेराज, वरीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार सहनी आदि थे।

Share