Home Featured तालाब में डूबकर आठ वर्षीय बच्ची की मौत।
Featured - मुख्य - September 6, 2020

तालाब में डूबकर आठ वर्षीय बच्ची की मौत।

दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड के गंजरधौली गांव में रविवार की सुबह तालाब में डूबकर बालेश्वर साह की आठ वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी की मौत हो गई । रविवार की सुबह वह शौच के लिए धर से निकली थी। काफी देर होने पर जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।खोजबीन के क्रम में उसका शव सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही पानी भरे तालाब में उपलाता हुआ मिला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सरवर आलम पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर धटना स्थल का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा । सीओ अजीत कुमार झा ने धटना की पुष्टि की है।

Share