Home Featured कोरोना के कहर से निवारण के लिए आयोजित नवाह संकीर्तन का हुआ समापन।
Featured - मुख्य - September 12, 2020

कोरोना के कहर से निवारण के लिए आयोजित नवाह संकीर्तन का हुआ समापन।

दरभंगा: मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत टटुआर में कोरोना के कहर से निवारण के चल रहे नवाह संकीर्तन कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया। ग्रामीण प्रफुल्ल मिश्र ‘चुन्नू’ के नेतृत्व में कोरोना के कहर से उद्धार सहित सकल विश्व के कल्याणार्थ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के सभी तबकों के लोगों सहित आस-पड़ोस के गांव सखबार, फुलवन, ब्रह्मपुरा आदि की कीर्तन मण्डली ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दी। इस दौरान जय सीताराम, राधेश्याम, काली,दुर्गे, गौड़ी शंकर जय हनुमान के नामध्वनी से टटुआर एवं आसपास का इलाका भक्ति मय रहा‌।

Share