Home Featured भाजयुमो ने डीएमसीएच परिसर में मरीजों के बीच किया राहत वितरण।
Featured - मुख्य - September 19, 2020

भाजयुमो ने डीएमसीएच परिसर में मरीजों के बीच किया राहत वितरण।

दरभंगा: भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा के नेतृत्व में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को डीएमसीएच में रुग्ण लोगों के बीच फल, ब्रेड, बिस्किट, मास्क, आदि सामग्रीयों का वितरण किया गया। राहत वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता लहेरियासराय युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष झा ने किया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेंदु झा ने बताया कि शिर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण सेवा और सहयोग कार्यक्रम चला रही है। इसी क्रम में आज डीएमसीएच परिसर में मरीजों के बीच राहत वितरण कर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की प्रार्थना करने कि अपील की है। साथ ही कल रक्तदान शिविर के साथ युवा मोर्चा सेवा सप्ताह कार्यक्रम की समाप्ति करेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मुकेश महासेठ, रमन यादव, प्रवक्ता सौरव ओझा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष झा, जिला मिडिया प्रभारी कुंदन मिश्रा, नितिन झा, सुमित झा, हर्षवर्धन, रूद्र चौधरी, आयुष यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share