
बगीचा में मिली युवक की लाश, इलाके में मची सनसनी।
दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के जेठिया गांव में रविवार को उस वक़्त सनसनी मच गई। जब महेंद्र मंडल के गाछी में एक युवक कि लाश मिली। मृत युवक कि पहचान असरहा गांव निवासी स्व० जगरूप सदाय के पुत्र संभू सदाय (24) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने दल- बल के साथ पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया, और मृत युवक के परिजनों से जानकारी ली। और शव को पस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों द्वारा बताया गया कि संभू अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी रात के नौ बजे में जेठियाही चौर में मछली मारने के लिए निकला था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूताछ किया जा रहा है।

