Home Featured दरभंगा न्यायालय में नये सत्र न्यायाधीश ने किया कार्यभार ग्रहण।
Featured - मुख्य - September 21, 2020

दरभंगा न्यायालय में नये सत्र न्यायाधीश ने किया कार्यभार ग्रहण।

दरभंगा: न्याय मंडल के नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर सोमवार को रुद्र प्रकाश मिश्रा ने योगदान पश्चात अपना कार्यभार ग्रहण किया।योगदान पश्चात अपने कार्यदिवस के पहले दिन जिला जज श्री मिश्रा अदालत में निर्धारित -24 नियमित जमानत याचिका, तथा 20 अग्रिम जमानत याचिका के अतिरिक्त एक रिभीजन कूल 45 याचिका की सूनवाई किया। जिसमें कूल तीन मामलों में न्यायिक आदेश पारित किया। न्याय मंडल में कोरोना संकट के कारण विगत छः माह से कूंद पड़ी न्याय निष्पादन की प्रक्रिया को, श्री मिश्रा की कार्यशैली से पंख लगने और त्वरित न्याय निर्णय का सुखद संदेश वकीलों में चर्चा का विषय बना रहा।

Share