Home Featured अचलपुर गांव में नदी में डूबने से एक की मौत।
Featured - मुख्य - October 6, 2020

अचलपुर गांव में नदी में डूबने से एक की मौत।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में सोमवार की शाम कमला नदी मे डूबने से एक व्यक्ति कि मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिया राम महतो का 45 वर्षीय पुत्र रंजीत महतो मजदूरी करने गया पर घर नहीं लौटा। ग्रामीण बरुण कुमार, राघव कुमार बौअन पासवान आदि ने खोजबीन की लेकिन मिला नहीं। मंगलवार की सुबह लोगों शौच के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि रंजीत का शव पानी में उबला रहा है। इसकी सूचना गांव के मुखिया पंकज कुमार को दी और उन लोगों ने पुलिस को खबर की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

Share