
एनएच पर पिकअप के कहर से एक की मौत, बच्ची सहित चार घायल।
दरभंगा: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर विश्वविद्यालय थाना अन्तर्गत महिंद्रा शोरूम के निकट सड़क किनारे एक किशोरी एवं दो बच्चे सहित पांच लोगों को एक पिकअप ने रौंद दिया। इसमें शहर के अलीनगर के संतोषी दास के 30 वर्षीय पुत्र अरुण दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक की पुत्री सहित चार लोगों को गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे और सड़क जाम कर दिया। सूचना पर विवि थाना और मब्बी ओपी की पुलिस पहुंची। पुलिस की पहल पर मृतक की पत्नी को चार लाख का चेक मिलने के बाद लोग शांत हुए। तब तीन घंटे बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
घायलों में मृतक की पुत्र श्यामली कुमारी (12 वर्ष) के अलावा सोनू कुमार (10 वर्ष), मनोज कुमार (28 वर्ष) और राकेश दास (27वर्ष) का नाम शामिल है। सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग पौने 8 बजे काम पर जाने के लिए अरुण अपनी पुत्री व अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक पिकअप ठोकर मारते हुए आगे पुल के रेलिंग से जा टकराया।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग पौने 8 बजे काम पर जाने के लिए अरुण अपनी पुत्री व अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक पिकअप आया और सड़क किनारे खड़े पांचों लोगों को ठोकर मारते हुए आगे जाकर पुल के रेलिंग पर अटक गया। लोगों का कहना है कि पिकअप चालक की लापरवाही की वजह से घटना हुई है।

