
बेलन्योति के अवसर पर पूजा समितियों द्वारा कलश शोभायात्रा का आयोजन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा : आश्विन दुर्गा पूजा के अवसर पर षष्ठी तिथि को बेल्वाभिमंत्रण का कार्य पूरे विधि विधान और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई जगह कलश शोभा यात्रा भी निकाला गया। हलांकि इस वर्ष कोविड-19 के कारण जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार पूजन कार्य को पूरे शास्त्रीय पद्धति के अनुसार हो रहा है, परंतु सादगी बरती जा रही है। शुक्रवार को बेलतोड़ी का काम संपन्न होगा और इसी के साथ ही मां दुर्गा का पट खुल जाएगा। इधर श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ पूजन स्थलों पर हो रहा है और प्रात: और रात्रि की आरती हो रही है। महिलाएं एवं बच्चे शाम में संध्या वंदना के लिए भगवती स्थानों पर पहुंच रहे हैं। भगवती मंदिरों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। दरभंगा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के माध्वेश्वर प्रांगण स्थित श्रीरमेश्वरी श्यामा, तारा मंदिर, रूद्रेश्वरी काली, कामेश्वरी श्यामा, दुर्गा पंचायतन, अन्नपूर्णा मंदिर, मलेच्छ मर्दनी मंदिर, गायत्री मन्दिर, श्मशान काली, वसंतगंज दुर्गा स्थान, नवादा दुर्गा स्थान, कसरौर के ज्वालामुखी, भण्डारिसम के वाणेश्वरी भगवती, भालपट्टी के वैष्णवी भगवती, सैदनगर काली मंदिर आदि स्थानों पर भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। इन स्थानों पर नवरात्रा के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इधर कई भगवती स्थानों पर छोटे-छोटे दुकान लगने शुरू हो गए हैं।

