
श्यामा मंदिर के मुख्य द्वार से दिनदहाड़े बाइक की चोरी।
दरभंगा: दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में एक बार फिर से मोटरसाइकिल चोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को लक्ष्मीसागर बैंक कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार झा की सिल्वर ब्लैक कलर की ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरों ने श्यामा मंदिर के मुख्य द्वार से उड़ा ली। घटना पूर्वाह्न 11:00 बजे की है। जब श्री झा विजयादशमी के दिन मां श्यामा की पूजा-अर्चना करने वहां पहुंचे थे। मोटरसाइकिल का नंबर बी आर 07 एम 9623 है। मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की सूचना उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में दे दी है ।
श्री झा ने आमजनों से भी अपील की है कि अगर किन्ही कोई इस मोटरसाइकिल से संबंधित कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचित करने की कृपा करें:
9334 997572/ 79 91155414

