Home Featured गुल्लुवारा और टावर फीडर से ठप रहेगी बिजली।
Featured - मुख्य - November 8, 2020

गुल्लुवारा और टावर फीडर से ठप रहेगी बिजली।

दरभंगा: बेला पावर सब स्टेशन से जुड़े शिवधारा फीडर में रतनोपट्‌टी भगवती स्थान के पास केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। अर्बन पावर सब स्टेशन से निकलने वाली गुल्लुवारा फीडर में मिलान चौक से जेपी चौक तक केबल व बॉक्स लगाने का कार्य होगा। एरिया बोर्ड पावर सब स्टेशन से निकलने वाले टावर फीडर में श्यामा मंदिर के पास केबल लगाने का कार्य होगा। इसके कारण सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Share