
राजग की शानदार जीत पर सांसद ने जताई खुशी।
दरभंगा: सांसद गोपालजी ठाकुर ने आज जिला के 9 विधानसभा क्षेत्रों में राजग की जीत पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पूरा मिथिला मोदीमय हुआ। यह जनादेश इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। सांसद ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगल राज को नकारा है और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और बिहार की ओर कदम बढ़ाया है।
उनहोंने कहा कि दरभंगा और मिथिला की जनता के आशीर्वाद से दरभंगा सहित समस्त मिथिला में भाजपा व राजग को अपार जनसमर्थन मिला है। प्रधानमंत्री ने मिथिला के केंन्द्र दरभंगा को एम्स और हवाई अड्डा जैसी सौगात दे कर यहां की सर्वांगीण विकास में उन्होंने नया इतिहास लिखने का काम किया और मिथिला वासियों ने अपार जनसमर्थन दे कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर, धारा 370 व 35ए, नागरिक संशोधन अधिनियम, 3 तलाक सहित अन्य जो कई वर्षों से लंबित थे उनका समाधान भाजपा ने करके संकल्प पत्र में दिये वायदों को पूरा किया है। सांसद ने राष्टÑीय शिक्षा नीति, श्रमिक और किसानों के नए कानून आदि की चर्चा करते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना साकार होगा।

