Home Featured एलएनएमयू में मिथिला पेंटिंग की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा।
Featured - मुख्य - November 26, 2020

एलएनएमयू में मिथिला पेंटिंग की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में मिथिला चित्रकला में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई के साथ-साथ कम्युनिटी एक्सटेंशन एक्टिविटी के द्वारा इस कोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा। उपर्युक्त निर्णय  दिनांक 26-11-2020 को कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक वर्षीय स्ववित्तपोषी सर्टिफिकेट कार्यक्रम के अंतर्गत मिथिला चित्रकला, मिथिला लोक संगीत, वाद्य संगीत एवं अभिनय विषय के परामर्श दात्री समिति की बैठक में लिया गया। इस बैठक में पाठ्यक्रम से संबंधित आवश्यक मुद्दों के अतिरिक्त दो महत्वपूर्ण निर्णय समिति द्वारा लिए गए।

मिथिला चित्रकला में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर सिलेबस डिजाइन कर शीघ्रातिशीघ्रत पढ़ाई आरंभ की जाए तथा कम्युनिटी एक्सटेंशन एक्टिविटी के द्वारा इस कोर्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बैठक में प्रति कुलपति प्रो. डौली सिन्हा ,अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अशोक कुमार झा, कुलसचिव डा मुश्ताक अहमद, परीक्षा नियंत्रक तृतीय डा. आनंद मोहन मिश्रा, विभागाध्यक्ष संस्कृत प्रो. जीवानंद झा एवं विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान डा. दिव्या रानी हंसदा उपस्थित थे। बैठक का संचालन कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पुष्पम नारायण द्वारा की गई।

Share