
रसायन विज्ञान अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक बने डॉ० प्रेम मोहन।
दरभंगा: एमएलएसएम कॉलेज, द्वारा रसायन विज्ञान के शिक्षकों का राष्ट्रीय अधिवेशन-2020 एवं रसायन विज्ञान के शिक्षण एवं रासायनिक अनुसंधान में वर्तमान प्रगति विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 29, 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर 2020 को किया जाएगा। यह आयोजन अशोसिएसन आॅफ केमिस्ट्री टीचर्स होमी भाभा विज्ञान शिक्षण केन्द्र (टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई) के द्वारा अपने 20 वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम मोहन मिश्र इस आयोजन के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किये गये हैं। इस समारोह में देश एवं विदेशों (अमेरिका, कनाडा, मारीशस, स्पेन, इंगलैण्ड आदि ) के विश्वप्रसिद्ध संस्थानों के विद्वानों को आमंत्रित किया गया है। तथा देश एवं विदेशों के लगभग डेढ़ दर्जन रसायन विज्ञान के अन्तर्राष्ट्रीय विद्वानो ने अपनी सहभागिता देने की सहमति दी है। अधिवेशन मे वक्ताओं के भाषण के अतिरिक्त रसायन विज्ञान के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्रों के द्वारा उनके अनुसंधान से संबन्धित पोस्टर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

