
खैरा पंचायत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
दरभंगा: डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के तत्वावधान में बहादुरपुर प्रखंड के खैरा पंचायत स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन तीन ग्रुपों में किया गया। इस मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य योगेन्द्र सिंह ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता बच्चों की मेधा क्षमता निखारने का सर्वोत्तम जरिया है। इसके माध्यम से जहां विद्यार्थियों की मानसिक तीव्रता बढ़ती है। वहीं उनके आत्म बल में भी वृद्धि होती है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के ग्रुप-ए में प्रिन्स कुमार, मानसी कुमारी और शिवम कुमार, ग्रुप-बी में विशाल सिंह, आंचल कुमारी और रूपांजली कुमारी तथा ग्रुप-सी करन कुमार, जयशंकर सिंह और मणिशंकर कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। इसके अलावा कुर्सी दौड़, जलेबी रेस आदि का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रभाकर कुमार, बाबुल कुमार, विवेक कुमार, बबलू कुमार, श्याम कुमार आदि उपस्थित थे।

