
स्वर्णकार समाज न्यास द्वारा सम्मानित हुए एसएसपी बाबूराम।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: जिला के बहुचर्चित स्वर्ण व्यवसायी रमन ठाकुर अपहरण कांड के त्वरित उदभेदनन और अपहृत के सकुशल बरामदगी केलिए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम को बुधवार श्री ठाकुर स्वर्णकार समाज न्यास की ओर से सम्मानित किया गया। न्यास के सुंदरपुर अध्यक्ष ध्रुव नारायण ठाकुर के नेतृत्व में ठाकुर स्वर्णकार समाज न्यास के बिहार प्रांतीय अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश ठाकुर एवं बिहार प्रांतीय विधिक सलाहकार रवि चंद्र ठाकुर, संरक्षक शम्भू ठाकुर, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ पंकज कुमार, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, सचिव रिशभ ठाकुर, जाले सचिव सूरज ठाकुर एवं विजय ठाकुर आदि द्वारा श्री ठाकुर स्वर्णकार समाज न्यास के बैनर तले दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम को उनके आवास पर सम्मानित किया तथा उनके कुशल नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम सम्मानित करने केलिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उस घटना के दौरान इनके समाज के लोगों ने पूर्ण सहयोग किया और जैसे हमने कहा वैसे ही कार्य किया। मामले के उदभेदन में इनके समाज के लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
ज्ञात हो कि मालूम हो कि सिंहवाड़ा के स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण छह जनवरी को अपहर्ताओं ने कर लिया था। पुलिस की मशक्कत के कारण 76 दिनों के बाद उसकी सकुशल बरामदगी हो पाई थी

