Home Featured नही रुक रहा कोरोना का बढ़ना, दरभंगा में फिर मिले सात नये मरीज।
Featured - मुख्य - December 2, 2020

नही रुक रहा कोरोना का बढ़ना, दरभंगा में फिर मिले सात नये मरीज।

दरभंगा: जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात मरीजों की पहचान की गई। विभिन्न प्रखंडों में रैपिड एंटीजेन किट से 2690 लोगों की जांच की गई। जांच में सदर में दो व बेनीपुर व बेहड़ी में एक-एक मरीज कोरोना संक्रिमित पाए गए। वहीं दूसरी ओर डीएमसीएच में रैपिड एंटीजेन किट से 49 मरीजों की जांच की गई। इनमें से एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इधर दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आरटीपीसीआर जांच में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Share