Home Featured डाक विभाग द्वारा जागरूकता केलिए निकाली गयी साइकिल रैली।
Featured - मुख्य - December 2, 2020

डाक विभाग द्वारा जागरूकता केलिए निकाली गयी साइकिल रैली।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: डाक विभाग की ओर से बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, पर्यावरण संरक्षण तथा कोविड-19 से सुरक्षा के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए साईकल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सांसद गोपाल जी ठाकुर द्वारा सुकन्या समृद्धि वाटिका में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साइकिल रैली का शुभारंभ सांसद गोपाल जी ठाकुर, डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद एवं सहायक डाक अधीक्षक ब्रजनंदन त्रिवेदी के संचालक की उपस्थिति में किया गया। साांसद ने कहा कि यह साइकिल रैली निश्चित रूप से लोगों में जागरुकता पैदा करेगी एवं लोगों को प्रकृति एवं बेटियों के प्रति सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जहां बेटियां सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं वहीं हमारे गांव- शहरों में अब भी बेटियों को पढ़ाना जरूरी नहीं समझते। उन्हें यह समझना चाहिए कि एक साक्षर बेटी एक नहीं, अपितु दो परिवारों के भविष्य को संवार सकती है। इसलिए बेटियों को पढ़ना भी उतना ही आवश्यक है जितना बेटों को। उन्होंने दरभंगावासियों से बेटियों को पढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने सभी से कोरोना को हल्के में नहीं लेने एवं दवा अथवा टीका के आने तक लापरवाही न बरतने का आग्रह किया। डाक अधीक्षक ने कहा कि आज के समय का सबसे गंभीर मुद्दा है पर्यावरण संरक्षण। लोग विभिन्न प्रकार की भौतिक सुख-सुविधा तो ले रहे हैं पर कहीं न कहीं प्रकृति को भूलते जा रहे हैं। यह पर्यावरण संरक्षण ही है जो हमें विभिन्न बीमारियों से निजात दिला सकता है पर इस पर्यावरण की रक्षा किसी एक की नहीं पूरी मानव जाति की जिम्मेदारी है। हमें इसे समझना चाहिए और इसके संरक्षण का यथासंभव प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही उन्होंने बेटियों के संरक्षण की भी बात कही और बेटियों को पढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने की अपील की।

Share