Home Featured सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गम्भीर।
Featured - मुख्य - December 7, 2020

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गम्भीर।

दरभंगा: बेनीपुर प्रखंड के बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य मार्ग पर बहेड़ा उप डाकघर के पास हुए सड़क हादसे में सोमवार को दो युवकों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक अन्य युवक का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है। हादसे के शिकार युवक गोपी झा एवं कौशल झा उर्फ कन्हैया झा आपस में चचेरे भाई थे। जबकि लखन झा उनका साथी है। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। तीनों युवक रमौली गांव के निवासी थे। तीनों एक ही बाइक से किसी बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। रास्ते में लौटते वक्त हादसे के शिकार हो गए। हालांकि, हादसे के शिकार लोगों को तत्काल स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक लखन जिदगी की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share