Home Featured बंद के दौरान दुकानें तो खुली, पर ग्राहक रहे नदारद।
Featured - मुख्य - December 8, 2020

बंद के दौरान दुकानें तो खुली, पर ग्राहक रहे नदारद।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: नये कृषि बिल के खिलाफ़ किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बन्द के दौरान दरभंगा में भी कई जगह इसका असर देखने को मिला। दरभंगा शहर में जगह जगह प्रदर्शन हुए। जिला मुख्यालय क्षेत्र लहेरियासराय क्षेत्र में भी आंदोलन का असर था।

लहेरियासराय क्षेत्र में बन्द के दौरान कई दुकानें खुली थी। पर इनके व्यवसाय पर बन्द का प्रभाव देखा गया। दुकानें तो खुली थी, पर ग्राहक नदारद थे। इक्का दुक्का ही किसी किसी दुकान में ग्राहक पहुँच पाये। कमर्शियल मार्केट के रूप में जाने जाना वाला लहेरियासराय के बाकरगंज मे सोने चांदी, कपड़ो एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें खुली थी। पर ग्राहकों की संख्या नगण्य थी।

लोहिया चौक से लेकर लहेरियासराय टावर से कचहरी रोड एवं स्टेशन रोड में भी होटल, फ़ोटो स्टेट, स्टेशनरी आदि दुकान के दुकानदारों ने बताया कि बंद के कारण लोग कम ही घर से निकल पाये, इसकारण व्यवसाय प्रभावित हुआ।

Share