Home Featured दरभंगा में पुलिस चौकसी की लगातार खुल रही पोल, पुनः तीन लाख के आभूषण एवं बर्तन की चोरी।
Featured - मुख्य - December 15, 2020

दरभंगा में पुलिस चौकसी की लगातार खुल रही पोल, पुनः तीन लाख के आभूषण एवं बर्तन की चोरी।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस की तमाम चौकसी के दावों की पोल खुलना लगातार जारी है। लग रहा है जैसे हेलमेट और मास्क चेकिंग के अलावा पुलिस कुछ समय निकालती है तो दारू के पीछे पड़ी रहती है। चोरी-डकैती को रोकना लगता इनके हाथ मे नही रहा हो। हाल में भाजपा विधायक ने खुद अपनी ही सरकार के पुलिस प्रशासन पर टिपण्णी करते हुए कहा था कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है।
बताते चलें कि बहेड़ा थाना क्षेत्र में एक ओर पुलिस एक चोरी के मामले में अबतक उद्भेदन नहीं कर सकी है। वहीं दूसरी ओर बहेड़ा थाना क्षेत्र में लगातार दूसरी चोरी की घटना में बैगनी गांव में सोमवार की देर रात पुण्यानन्द महतो के घर चोरों ने पांच भर सोने के गहने, आधा किलो चांदी के गहने एवं हजारों रुपये के फूल के वर्तन की चोरी कर लिया है। उक्त घटना के संबंध में बहेड़ा थाना को सूचना दिया गया है। पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना को हर एन्गिल से जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना भी पिछले चोरी की घटनाओं की तरह नजर आ रहा है। गेट का ताला तोड़कर और आलमीरा के लौकर को तोड़कर सामानों की चोरी की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महीने भर में प्रखंड क्षेत्र में आधे दर्जन चोरी की घटना से लोग दहशत में है, पुलिस एक भी घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है।

Share