
Home Featured पुलिस विभाग केलिए बन रहे नये सिस्टम एप्स के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दी गई जानकारी।
पुलिस विभाग केलिए बन रहे नये सिस्टम एप्स के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दी गई जानकारी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: गुरुवार को पुलिस विभाग की एक उच्चस्तरीय ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। दरभंगा समाहरणालय परिसर अवस्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में मिथिला क्षेत्र दरभंगा के आईजी अजिताभ कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के एडीजी को आईजी अजिताभ कुमार ने वर्तमान कार्य स्थिति आदि से अवगत कराया। इस संबंध में आईजी अजिताभ कुमार ने बताया कि पुलिस विभाह केलिए कुछ नए सिस्टम एवं एप्स डेवलप किये जा रहे हैं। इनमें डाटा अपलोड किस प्रकार किया जाएगा, इसकी जानकारी दी गयी। साथ ही सिस्टम सुधार सहित कई अन्य निर्देश भी दिए गए।

